Homeअलीराजपुरजनपद सदस्य पद के लिए पांच अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित

जनपद सदस्य पद के लिए पांच अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित

आलीराजपुर त्रि स्‍तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्ध) के तहत नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि के उपरांत जनपद पंचायत सोण्डवा के वार्ड क्रमांक 18 उमराली-औझड में संवीक्षा के उपरांत जनपद सदस्य पद के लिए कुल 5 अभ्यर्थी द्वारा नाम वापसी नहीं की गई । प्रेक्षक श्री पी.के. वर्मा की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समस्‍त उम्‍मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए गए।

जनपद सदस्य पद के लिए श्रीमती बजारी बाई पति विक्रम मंडलोई, श्रीमती बजरी बाई पति सुतारिया कनेश, श्रीमती गीता पति दलसिंह नरगांवा, श्रीमती रीना तथा श्रीमती उर्मिला पति प्रकाश रावत को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए गए। उक्‍त जानकारी जिला निर्वाचन द्वारा दी गई ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!