Homeझाबुआसारंगीसारंगी में चोरों का आतंक, चौपाटी रतलाम रोड पर एक साथ तीन...

सारंगी में चोरों का आतंक, चौपाटी रतलाम रोड पर एक साथ तीन दुकानों में चोरी पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सारंगी में चोरों का आतंक, चौपाटी रतलाम रोड पर एक साथ तीन दुकानों में चोरी

 

पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 

*सारंगी / पेटलावद – राकेश प्रजापत*

 

नगर में चोरों ने फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस बार चोरों ने सारंगी चौपाटी रतलाम रोड पर स्थित तीन दुकानों को एक साथ निशाना बनाया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार किसान पेट्रोल पंप के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान, पंडित ऑटो पार्ट्स और मोटर वाइंडिंग की दुकान में बीती रात चोरों ने धावा बोला। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी लगी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

 

*पुलिस चौकी के पास ही दुकानें सुरक्षित नहीं*

 

सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा व्यवस्था पर खड़ा हो रहा है। लोगों का कहना है कि जहां वारदात हुई है, वहां से सारंगी पुलिस चौकी महज कुछ ही दूरी पर है, फिर भी दुकानें सुरक्षित नहीं हैं। चौपाटी जैसा व्यस्ततम क्षेत्र भी चोरों के निशाने पर है तो आम नागरिक खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करें।

*बिजली कटौती बनी चोरों के लिए मददगार*

 

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों भारी बिजली कटौती हो रही है। रात के समय अंधेरे का फायदा उठाकर ही चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। रात्रि में हो रही लगातार बिजली कटौती से सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

 

इस संबंध में जब विद्युत विभाग के *एई दिनेश मोहनिया* से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

 

*जांच जारी – चौकी प्रभारी*

 

इस पूरे मामले पर *सारंगी चौकी प्रभारी दीपक देवरे* ने कहा कि –

> _”हमारी रात्रि गश्त लगातार जारी है, जहां चोरी हुई है उसकी हम जांच कर रहे हैं।”_

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!