HomeUncategorizedचोर फिर हुए सक्रिय , किसानों के मोटर पंप, पर आए दिन...

चोर फिर हुए सक्रिय , किसानों के मोटर पंप, पर आए दिन हो रही है चोरी या।

 

सुरेश परिहार सारंगी

सारंगी क्षेत्र में चोर फिर से सक्रिय हो गए हैं चोरों से मोटर पंप बचाने के लिए रखवाली करनी पड़ रही है चोरों की गैंग किसानों के मोटर पंप को निशाना बना रही है। आए दिन क्षेत्र में घटनाएं हो रही है।

परेशान किसानों ने दिया आवेदन
इन किसानों ने दिया चौकी पर आवेदन 1 भुर्जी पिता लूणा गामड़ कोटडा ,2 श्रवण पिता कालू राम पाटीदार सारंगी ,3 बाबू पिता कलजी मुनिया अमरहोली ,4 नंदा पिता नानुराम भुरीया कोटडा
किसान खेतों की सिंचाई के लिए बोर, नहर में मोटर पंप लगा रखते हैं। इन मोटर पंपों की मदद से वे सिंचाई करते हैं लेकिन रात में बदमाश मोटर पंप चोरी कर रहे हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हंै। ऐसे में किसानों के लिए अपनी फसलों की सिंचाई करना मुश्किल हो गया है। इससे पूर्व पुलिस ने आस पास में बदमाशों की एक गैंग पकड़ी थी जिससे आधा दर्जन मोटर पंप बरामद हुए थे। उसके बाद कुछ समय के लिए घटनाओं पर अंकुश लग गया था लेकिन फिर से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। बीती रात एक घटना यह समस्या लगभग सभी थाना क्षेत्रों में निर्मित है। इन घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश आसपास के गांवों के ही होते हैं। वहीं थानों की पुलिस सिर्फ मामला दर्ज करने में ही सिमटकर रह गई है। बदमाश चुराए गए सभी पंपों को इलेक्ट्रानिक दुकान में बेंच देते हैं। पंप चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले ज्यादातर बदमाश नशे के लिए इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं
सभी फरियादियों ने स्वयं चौकी पर पहुंचकर रिपोर्ट में बताया कि बीती रात 2 से 3 बजे रेला बांध पर से चुपचाप मोटर चोरी करने का प्रयास किया यह की मोटर 3. 5 एचपी की थी कुछ व्यक्तियों ने आरोपी को चोरी करते हुए देख लिया और उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपी *पिकअप में बैठ गया था जिसका नंबर MP10G3220 है उसका चेहरा कोई भी नहीं देख पाया लेकिन वहां मौजूद व्यक्तियों की समझदारी के कारण पिकअप का रजिस्ट्रेशन नंबर ज्ञात हो गया और क्या पुलिस चोरों तक पहुंचने में सफल हो पायेंगे या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!