
*संवाददाता – सुनील खोड़े*
*पेटलावद।* रायपुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रतांबा पंचायत के मथुरिया गांव में खेत पर हकाई करते वक्त एक बड़ा हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार कैलाश पिता कांजी, जाति गनावा, निवासी मथुरिया खेत पर ट्रैक्टर से हकाई कर रहा था। तभी अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। चालक कैलाश ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिजन तत्काल उसे सिविल हॉस्पिटल पेटलावद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रायपुरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।