Homeझाबुआपेटलावदसारंगी पुलिस ने रात में शराब पकड़ी, आरोपी पकड़ा, चौकी लाये... ...

सारंगी पुलिस ने रात में शराब पकड़ी, आरोपी पकड़ा, चौकी लाये… सुबह मामला गोलमाल, आरोपी गायब, मामला सुबह तक नही हुआ दर्ज … चौकी प्रभारी देवरे बोले…. नही पकड़ी शराब… आबकारी वाले होंगे, हमे नही पता…. इधर वायरल वीडियो में दिखी सारंगी पुलिस… वीडियो की खबर मिली तो सारँगी पुलिस ने बना दिया प्रकरण –

रिपोर्टर – सुनील खोड़े
पेटलावद – बीती रात करीब 12 बजे सारंगी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहनपुरा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध शराब को लेकर दबिश दी, दबिश के दौरान बड़ी मात्रा में पुलिस ने शराब बरामद की मौके से एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया जिसके खेत से शराब बरामद हुई। और बुलेरो चालक शराब छोड़ मौके से भाग निकला। पुलिस बुजुर्ग व्यक्ति को चौकी लाई। रात भर मामला चलते रहा सुबह बुजुर्ग व्यक्ति को छोड़ दिया गया… पत्रकार ने फोन लगाया साहब शराब पकड़ने की सूचना मिली है क्या खबर सही है…? देवरे साहब बोले नही, कोई शराब नही पकड़ी आबकारी वाले होंगे… कह कर पल्ला झाड़ लिया… थोड़ी देर में फिर देवरे साहब का फोन आया तब पत्रकार ने कहा सर मेरे पास वीडियो मोजूद है जिसमे अवैध शराब दिखाई दे रही है आरोपी दिखाई दे रहे है और आपका पुलिस वाहन भी मौजूद है… फिर साहब ने बोला दोपहर 3 बजे फोन लगाना विजयदशमी की पूजा कर रहा हु… फिर 3 बजकर 57 मिनट पर बात हुई तो साहब बोले हां मामला दर्ज कर लिया है…. सवाल ये है कि मामला दर्ज हुआ ठीक बात है लेकिन जिसे गिरफ्तार किया उसे छोड़ा क्यो?? ओर अगर छोड़ना ही था तो लाये क्यो? ओर मामला दर्ज करना ही था तो रात भर, दिन भर निकल जाने के बाद मामला क्यो दर्ज किया…?? क्या साहब दशहरा मनाने वाले थे ? तमाम सवालों के बीच देवरे साहब ने पूरा मामला टीआई साहब के पाले में डाल दिया और बोला आप टीआई साहब से बात कर लो….. देवरे साहब भूल गए की चौकी क्षेत्र के जिम्मेदार वह है ।

*इधर चोरी-पर-चोरी हो रही है… सारँगी में लोग परेशान है..*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!