Homeझाबुआबामनियानाश्ते में कीड़ा निकलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही।...

नाश्ते में कीड़ा निकलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही। बामनिया के आशाश्री रेस्टोरेंट में मिलीं अस्वच्छ व्यवस्थाएं,खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार।

सुनिल डामर बामनिया

जिले के ग्राम बामनिया में नाश्ते में खाद्य पदार्थ के अंदर कीड़ा निकलने की शिकायत सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बामनिया स्थित आशाश्री रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। शिकायत मिलने के बाद विभागीय टीम ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और मौके पर पहुंचकर रेस्टोरेंट की खाद्य सामग्री एवं व्यवस्थाओं की जांच की।

निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण, निर्माण एवं विक्रय व्यवस्था का जायजा लिया गया। जांच में खाद्य पदार्थों का भंडारण एवं निर्माण अस्वच्छ परिस्थितियों में किया जाना पाया गया। विभाग ने मौके पर मिली अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत प्रकरण तैयार किया है। तैयार प्रकरण को नियमानुसार आगामी कार्यवाही के लिए अपर कलेक्टर के न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

लगातार जारी रहेगी जांच

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निरीक्षण एवं कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। शिकायत के बाद हुई कार्यवाही से खाद्य प्रतिष्ठानों में हड़कंप,स्वच्छता मानकों के पालन पर विभाग की सख्ती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!