संवाददाता – सुनील खोडे
——————————–
पेटलावद। सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश गणावा की ग्राम पंचायत बोड़ायता में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा। पंचायत भवन के मुख्य द्वार के ठीक सामने बन रहे नाले में इतना घटिया निर्माण किया जा रहा है कि ग्रामीणों को खुद काम रुकवाना पड़ा। आरोप है कि नाले में सरिए साफ बाहर झांक रहे हैं, सीमेंट की जगह सिर्फ रेत-गिट्टी है और कंक्रीट हाथ से उखड़ रही है।
जब ग्रामीणों ने देखा कि पंचायत भवन के सामने अघोषित ठेकेदार द्वारा बनवाए जा रहे नाले की दीवार से सरिए बाहर निकले हैं, तो ग्रामीणों में खासी नाराजगी देखी गई “कंक्रीट को हाथ से कुरेदो तो उखड़ रही है। सीमेंट का नाम नहीं है। लाखों रुपए के निर्माण कार्य में घोटाले का बड़ा खेल है।”

ग्रामीणों ने रुकवाया काम: आक्रोशित दर्जनों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करने पर मजबूर कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले के निर्माण में न मापदंड का पालन हो रहा है, न गुणवत्ता का
घटिया निर्माण के चलते सरपंच सचिव लाखों के वारे न्यारे करने में लगे हुए और तो और ग्रामीणों ने मांग है कि यदि जनपद स्तर से कोई कार्रवाई नहीं होती है तो हमें मजबूरन कलेक्टर साहब के पास जाने पर मजबूर होना पड़ेगा