Homeझाबुआझकनावदाझकनावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तड़के 5 बजे शराब से भरी कार...

झकनावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तड़के 5 बजे शराब से भरी कार पकड़ी, 30 पेटी देसी मसाला जब्त कार व शराब की कुल कीमत 6.50 लाख, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

संवाददाता – सुनील खोडे /नारायण राठौड़ 

——————————-

पेटलावद। रायपुरिया थाना क्षेत्र के झकनावदा पुलिस चौकी ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर अल सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने रूपाखेड़ा पुलिया के पास बिजोरी रोड पर घेराबंदी कर शराब से भरी एक कार पकड़ने में सफलता हासिल की। चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया को सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध शराब का परिवहन हो रहा है। इस पर तत्काल टीम गठित कर रूपा खेड़ा पुलिया के पास बिजोरी रोड पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध कार आती दिखी। पुलिस को देखकर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेरकर कार रोक ली।

अंधेरे में भागा तस्कर

कार रुकते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों की तरफ भाग निकला। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 30 पेटी प्लेन देसी मसाला शराब भरी मिली। कुल 270 लीटर शराब जब्त की गई है।

पुलिस बोली – आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा

चौकी प्रभारी ने बताया, “कार को जब्त कर थाने लाया गया है। वाहन के नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक की पहचान की जा रही है। आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!