झाबुआ ओमप्रकाश राठौर
भारतीय जनता पार्टी मंडल झकनावदा की बैठक आयोजित की गयी जिसमें बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भानू भुरिया ने संबोधित करते हुवे कहा हर माह भारतीय जनता पार्टी मंडल की बैठक आयोजित की जायगी सभी कार्यकर्ताओं साथी मंडल बैठक के बाद शक्ति केंद्र की बैठक लेकर यह सुनिश्चित करें की मन की बात हर बूथ पर हो

बैठक को जिला प्रभारी राजैन्द्र सिंह राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ता भाजपा की नींव है बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा सभी कार्यकर्ताओं समय निकालकर पार्टी के लिए काम करें आपके काम की जिम्मेदारी हमारी रहेगी

सांसद अनिता नागरसिह चौहान ने कहा भाजपा सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए काम कर रही। है आयुष्मान भारत से ईलाज फ्रि में हो रहा है और आज संगठन के माध्यम से हर कार्यकर्ता की समस्या सुनेंगे स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने दिया।
