झाबुआ डेस्क
——————
झाबुआ। राजपत्र पत्र में संशोधन का प्रारूप प्रकाशित किया गया है उसे वापस समाप्त किया जाए तथा वर्तमान में जिस व्यवस्था के साथ प्रदेश में बस संचालन किया जा रहा है उसे यथावत रखा जाए जिसको लेकर मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
ये रही मुख्य मांगे..
स्टेज कैरिज बसों के संचालन बाबत लाई जा रही नई दमनकारी परिवहन निति के विरुद्ध अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना देकर प्रशासन को किया गया आगाह कलेक्टर झाबुआ जिला झसागर में प्रदेश के समस्त बस मालिकगण तथा संस्थाओ के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ नियत बैठक में विचार विमर्श के पश्चात यह निर्णय लिया गया है

की स्टेज कैरिज बसों एक संचालन बाबत लाई जा रही नई दमनकारी परिवहन नीति के कारण प्रदेश के समस्त बस मालिक आहत हैं जिसको लेकर निम्नलिखित मांगो को माना जाए अन्यथा समस्त बस व्यवसायीगण दिनांक 2 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस समस्या के निदान हेतु बस संचालकगण के द्वारा कई बार उचित व्यक्तियों के समक्ष निवेदन कर चुके है। परन्तु कोई भी हल नहीं निकल सका है। इस कार्यवाही से जनता को होने वाली परेशानियों का जिम्मेदार शासन रहेगा