Homeझाबुआआगामी त्यौहारों के मद्देनजर प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित

आगामी भगोरिया एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर नेहा मीना ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था पूर्णतः चाक-चौबंद रहे। भगोरिया मेले के आयोजन स्थलों पर झूलों एवं अस्थायी संरचनाओं का सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ले-आउट सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक मेला स्थल के लिए पृथक आपदा प्रबंधन योजना तैयार की जाए तथा पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रशासनिक अमले की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने कहा कि भगोरिया के दौरान प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्पष्ट एवं व्यवस्थित व्यवस्था रहे, जिससे भीड़ का सुचारु आवागमन हो सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो। साथ ही पशु मेलों में सघन जांच की जाए। गोवंश के अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 2004 के अंतर्गत किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि ना होने पाए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने निर्देशित किया कि भीड़ प्रबंधन के लिए पूर्व से ही समुचित कार्ययोजना तैयार की जाए। भगोरिया मेला आयोजित होने वाले स्थानों का संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस दल द्वारा अनिवार्य रूप से पूर्व निरीक्षण किया जाए। मेला स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, सीसीटीवी एवं प्रभावी उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि भगोरिया के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित पेट्रोलिंग की जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। होली पर्व के अवसर पर ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के मामलों की रोकथाम हेतु सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया जाए, जिससे दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous article
Next article
आम्बुआ एकलव्य हॉस्टल मामले में बच्चों से चर्चा के दौरान यह तथ्य सामने वार्डन प्राचार्य को हटाने और प्राचार्य वार्डन को हटाने पर आमादा है। जिसको लेकर छात्र छात्राओं को उकसाया गया है शिक्षक जबरन लपेटे में आए । लेकिन जिला शिक्षा विभाग भी निष्क्रिय है साल भर से बच्चों की मूलभूत समस्याएं कभी कही किसी को दिखाई ही नहीं दी सबने नजरअंदाज किया । जिला कलेक्टर , जिला शिक्षा अधिकारी विधायक , सांसद को टाइम ही नहीं है कि जिले के हॉस्टल आश्रमों और अन्य संस्थानों का मौका करे। एकलव्य जैसे अनेक आश्रमों में छात्र छात्राओं के लिए आई राशि का बस सभी मिलकर बंदबाट किया जा रहा है कोई संज्ञान लेने वाला नहीं, बच्चों का बस भगवान ही मालिक है ।।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!