Homeअलीराजपुरपंचेश्वर महादेव मंदिर में ध्वजारोहण के साथ नगरपालिका मेले का भव्य शुभारंभ।...

पंचेश्वर महादेव मंदिर में ध्वजारोहण के साथ नगरपालिका मेले का भव्य शुभारंभ। परिषद बैठक में निर्माणाधीन दुकानों की नीलामी पर मंथन, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश।

अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

आलीराजपुर । नगर के वार्षिक नगरपालिका मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जोबट विधायक एवं आलीराजपुर नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल के नेतृत्व में धार्मिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के आस्था केंद्र पंचेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वज वंदन के उपरांत मेले का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पार्षदगण, पुष्पराज रावत पटेल, सुनीता सचिन राठौड़, पल्लवी चीतल पवार, विक्रम सेन, प्रियंका दिलीप पटेल, समर्थ राठौड़ राजू साह, रितेश राठौड,परिषद कर्मचारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम प्रकाश राठौर, भाजपा नेता संतोष थेपड़िया,चीतल पावर,अज़हर चंदेरी, सचिन राठौड सहित नगरपालिका सीएमओ सहित सभी विभागों स्टाफ, समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे

परिषद में हुई महत्वपूर्ण बैठक

उद्घाटन के पश्चात नगरपालिका परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। एमपीबी कार्यालय के सामने निर्माणाधीन दुकानों एवं जिला चिकित्सालय के सामने निर्माणाधीन दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नीलामी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता, नियमों के पालन एवं समयसीमा के अंतर्गत संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि दुकानों की नीलामी से प्राप्त राजस्व का उपयोग नगर के विकास कार्यों में किया जाएगा, जिससे आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जा सके।

मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान

नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मेले में लगाए जाने वाले झूले एवं अन्य मनोरंजन साधनों की सुरक्षा जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए।

उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए, ताकि मेले में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अध्यक्ष ने कहा कि नगरपालिका मेला नगर की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है और इसे सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर में मेले को लेकर उत्साह का वातावरण है और प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!