Homeझाबुआदुर्भावनापूर्ण.. रवैया  NSUI पदाधिकारियों पर दर्ज... FIR तत्काल निरस्त करने की...

दुर्भावनापूर्ण.. रवैया  NSUI पदाधिकारियों पर दर्ज… FIR तत्काल निरस्त करने की मांग 

झाबुआ डेस्क.

——————–

विगत दिनों शासकीय मॉडल स्कूल, पाड़लवा के विद्यार्थियों ने अपनी जायज़ एवं संवैधानिक मांगों को लेकर पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से पदयात्रा कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यह छात्रों का मौलिक अधिकार है, जिसे भारतीय संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार के अंतर्गत संरक्षण प्राप्त है।उक्त अवसर पर NSUI जिला अध्यक्ष *श्री नरवेश अमलियार” एवं “श्री नीलेश गणावा* केवल विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से उपस्थित थे। उनका किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं था।

इसके बावजूद, षड्यंत्रपूर्वक, राजनीतिक दबाव एवं दूषित मानसिकता के तहत दोनों छात्र नेताओं के विरुद्ध झूठी, मनगढ़ंत एवं तथ्यहीन FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला दमन एवं छात्र आवाज़ को कुचलने का प्रयास प्रतीत होती है। हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि यदि निर्दोष छात्र नेताओं पर इस प्रकार की दमनात्मक कार्रवाई की जाती है, तो यह प्रशासन की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।

लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं है, और छात्र हितों की आवाज़ उठाना कोई अपराध नहीं हो सकता। यदि इस प्रकरण में शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो युवा कांग्रेस, NSUI एवं कांग्रेस परिवार लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर व्यापक आंदोलन हेतु बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। हमें आशा है कि आप निष्पक्षता, न्याय एवं संविधान की भावना के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!