Homeअलीराजपुरमहेश पटेल ने झोतराडा में मैला ग्राउंड तक आने वाले रोड को...

महेश पटेल ने झोतराडा में मैला ग्राउंड तक आने वाले रोड को फिर से बनाने की सौगात । कोंग्रेस जिला उपाध्यक्ष लईक मोहम्मद और भाभरा मंडल अध्यक्ष अभयसिंह बिलवाल रोड बनाने मौके पर मौजूद ।  महादेव मंदिर मंदिर आने जाने में श्रद्धालु को होती थी परेशानी

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

ग्राम अमनकुवा के झोतराडा स्थित महादेव मंदिर गुफा तक पहुंच मार्ग अति वर्षा के कारण जगह जगह से खराब हो गया था जिसकी सूचना ग्रामीणों और मंडल समिति के भक्तों सहित अलीराजपुर महेश पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी विकाश परिषद को बताई तो उन्होंने तुरंत कहा कि आप जेसीबी और ट्रैक्टरों से इस रोड को दोबारा से मिट्टी और मुरम तथा गिट्टी डालकर बना देना इसका जो भी खर्चा आएगा में उसको आपको महाशिवरात्रि के महापर्व पर दर्शन करने और वहां लगने वाले में 1 क्विंटल 5 किलो नुकती भी महाप्रसादी भी आपको एक दिन पूर्व पहुंचा दूंगा

जिसको मंदिर पर मैले में दर्शन करने वाले हर एक श्रद्धालु भक्त को प्रसाद के रूप में महेश पटेल आकर वितरित करेंगे सड़क निर्माण करने के लिए आज ही से ट्रैक्टर और जेसीबी लगा दी है और कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है जिसको ग्राम के ही निवासी अभय सिंह बिलावल कांग्रेस मंडल अध्यक्ष भाभरा और लईक मोहम्मद शेख जिला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस स्वयं मौके पर खड़े होकर ग्रामीणों और मंदिर समिति के साथ मिलकर करवा रहे है सड़क के दो भाग है

एक सेजावाडा से आने वाली कच्ची सड़क तथा भाभरा मुख्य मार्ग से मंदिर पहुंच कच्चे मार्ग को दोबारा से ठीक कर उसकी चोडा किया जा रहा है ताकि भक्तों को मंदिर आने जाने में आसानी हो सके ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!