करीम खान बरझर संवाददाता
अलीराजपुर आज आम्बुआ एकलव्य हॉस्टल की समस्याओं को लेकर छात्र छात्राएं सड़क पर पैदल मार्च कर जब सड़क पर जा रही थी तब आम आदमी पार्टी के प्रभारी लोकसभा अध्यक्ष दिलीप सिंह भूरिया तथा जिला अध्यक्ष राकेश जमरा ने सड़क पर ही छात्र छात्राओं से चर्चा की है साथ ही उनकी हर समस्या की पूरी जानकारी लेने के लिए आम्बुआ स्थित एकलव्य हॉस्टल का दौरा भी किया जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा भोजन व्यवस्था साथ ही तेल साबुन कपड़े साथ ही अन्य पढ़ाई संबधी समस्या के अलावा भी कई समस्या बताई जिसकी सूचना मोबाइल पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव माधवसिंह किराड़े को बताया और उनसे अनुरोध किया कि एकलव्य हॉस्टल तथा जिले भर के सभी विद्यालयों की स्थिति के साथ साथ हॉस्टल आश्रम तथा छात्रावास के अलावा मध्यान भोजन से लेकर शिक्षा की गुणवत्ता शिक्षकों द्वारा नियमित विद्यालयों में अध्यापन कार्य के बजाय राजनीतिक दबाव में छात्र छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं में भारी कटौती करके राजनीतिक पार्टियों के एजेंटों को कमीशन देकर उनके राजनीतिक आका तक पहुंचने का जो काम पूरे अलीराजपुर जिले में बिना रोक टोक के जिला शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी करवा रहे है ।साथ ही राजनीतिक पार्टियों के बाहुबली नेताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा हर प्रकार की कपड़े से लेकर भोजन सामग्री साथ ही अन्य सभी प्रकार की सप्लाई की जा रही है और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा जो भी देश को शिक्षा के क्षेत्र में देश के हर गरीब जिले को वो सभी संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाई दी जाए
जिससे आदिवासी क्षेत्रों के गरीब छात्र छात्राएं अपनी शिक्षा एक जगह रह कर कर सके लेकिन जिले के कुछ अधिकारी कर्मचारी राजनेता और उनके समर्थक कार्यकर्ता साथ ही ठेकेदार स्लायर्स मिलकर सभी राशि और बजट का बंदर बाट कर रहे है जिससे प्रदेश के मुख्यमंत्री से एक टीम बनाकर मिलकर सारी संख्याओं और गंभीर विषयों पर एक ज्ञापन के माध्यम से अलीराजपुर जिले की शिक्षा विभाग की मूलभूत परेशानियों और लगातार वर्ष भर जिले के छात्र छात्राओं की समस्या से जिले में शिक्षा विभाग की के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लगातार करोड़ो रूपयों का भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।उससे अवगत करावे जिसके बाद उन्होंने सहमति मोबाइल पर ही दी आगे 27 फरवरी 2026 को चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में शहीद के बलिदान के अवसर पर चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में मुख्यमंत्री से रूबरू आकर मुलाकात कर आम आदमी पार्टी के जिले के कार्यकर्ताओं सहित ज्ञापन देने की भी बात कही ।