रिंगनोद :- (योगेश गवरी) रिंगनोद पुलिस के द्वारा एक युवक को शांति भंग करने पर गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया कल शाम के समय एक युवक शराब के नशे में ग्राम उडेढ़ मे शांति भंग कर रहा था और बाहर से लोगो को लाकर झंगड़ा करने की धमकी दे रहा था जिसे रिंगनोद पुलिस एवं वंहा के ग्रामीण वासियों ने भी काफी समझाया परंतु और अधिक उत्तेजित होकर मरने मारने पर उतारू हो गया काफी भीड़ इकठ्ठी हो गईं थीं यदि उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता तो निश्चित ही कोई बड़ी घटना घटित कर देता, संघेय अपराध घटित करने की आशंका होने से मौके से अनावेदक राजू पिता चमरीया निनामा निवासी उडेढ़ थाना सरदारपुर को प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार कर आज दिनांक 17.11.25 को कार्यालय सरदारपुर पेश किया गया था माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने पर जेल वारंट के पालन में सब जेल सरदारपुर दाखिल किया गया |