Homeधाररिंगनोदगौमुख धाम मंदिर उंडेड की लुट की घटना का किया खुलासा

गौमुख धाम मंदिर उंडेड की लुट की घटना का किया खुलासा

लुट मे गया मसरुका एक मोटर सायकल को किया जप्त

लुट का एक आरोपी गिरफ्तार ,अन्य फरार

रिंगनोद:- (योगेश गवरी) पुलिस अधीक्षक धार मंयक अवस्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार पारुल बेलापुरकार एवं एसडीओपी सरदारपुर विश्व दीप सिंह परिहार के नेत्रत्व में थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव व चौकी प्रभारी रिंगनोद गुलाबसिंह भयड़िया की टीम के द्वारा दिनांक 31.03.26 को गौमुख धाम उंडेड मे अज्ञात बदमासो के द्वारा फरियादी एवं अन्य दो साथियों के साथ मारपीट कर दो मोटर साइकिल लूट कर घटना की थी फरियादी की रिपोर्ट पर से धारा 309(6) bns के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में दिया गया था

पुलिस ने तत्परता व त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर तंत्र को मजबूत कर मुखबिर की सुचना पर से बीती रात्रि को एक आरोपी राजेंद्र पिता भंवरसिंह भील उम्र 23 साल नि काकड़वा को गिरफ्तार कर लूटी हुई मोटरसाइकिल को जप्त किया गया, पुलिस अन्य फरार आरोपियों की भी तत्परता से तलाश कर रही है शेष आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार का आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी! सराहनिय कार्य.- उक्त बदमाशों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अनिल जाधव, चौकी प्रभारी रिंगनोद गुलाबसिंह भयड़िया,स उ नि जितेंद्र नरवरिया, प्र आ मेहर सिंह, आर शिवजी, अनिल, दिनेश, राहुल,मुनसिंह की सराहनीय भुमिका रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!