Homeधाररिंगनोदरिंगनोद पुलिस ने गुमानपुरा भगोरिया में उत्पात - हुड़दंग बाजी कर लोक...

रिंगनोद पुलिस ने गुमानपुरा भगोरिया में उत्पात – हुड़दंग बाजी कर लोक शांति भंग करने वाले दो युवको को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा 

रिंगनोद:- (योगेश गवरी) कल गुमानपुरा भगोरिया मेले के दौरान दो युवक ग्राम गुमानपुरा में भगोरिया मेले में आने जाने लोगो के ऊपर चिल्ला चोट , गाली – गुप्ता, हुड़दंग बाजी कर लोक शांति भंग कर रहे थे जिसे रिंगनोद पुलिस एवं वंहा के ग्रामीणवासियों, ने भी काफी समझाया परंतु और अधिक उत्तेजित होकर मरने मारने पर उतारू हो गए जिससे काफी भीड़ इकठ्ठी हो गईं थीं यदि उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता तो ये निश्चित ही कोई बड़ी घटना घटित कर देते संज्ञेय अपराध घटित करने की आशंका होने पर चौकी प्रभारी गुलाबसिंह भयड़िया ने अपनी तत्परता दिखायी और मौके से अनावेदक गण 1)अजय पिता राकेश भुरिया जाति भील निवासी होलातलाई 2) अर्जुन पिता कालू भुरिया जाति भील निवासी होलातलाई थाना सरदारपुर को प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार कर आज दिनांक 03.03.26 को न्यायायिक दंडाधिकारी सरदारपुर के समक्ष पेश किया गया था जहाँ दंडाधिकारी द्वारा जेल वारंट जारी करने पर जेल वारंट के पालन में आरोपियों को सब जेल सरदारपुर दाखिल किया गया। आगे भी अगर कोई व्यक्ति क्षेत्र में लोक शांति भंग करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिवत कानूनी कार्यवाही कर शांति एवं क़ानून व्यवस्था संयम रखेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!