कट्ठीवाड़ा स्थित कन्या शिक्षा परिसर में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया जब करीब 50 छात्राएं अचानक बीमार हो गईं। छात्राओं को तेज बुखार, उल्टियां और चक्कर आने की शिकायत हुई। सभी को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है।

फिलहाल छात्राओं की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बीमारी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जिसकी जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सुनील डावर और खंड शिक्षा अधिकारी शंकर जाटव मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।