अलीराजपुर संवाददाता
आज अलीराजपुर में स्थानीय सुरेंद्र गार्डन में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश जमरा ने पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी पार्टी की नवीन जिला कार्यकारिणी के गठन साथ ही आगामी दिनों में पार्टी विस्तार हेतु जिला पदाधिकारियों और नवीन कार्यकर्ताओं को कैसे काम करना है उसके दिशानिर्देश निर्धारित किए ।साथ ही आगामी माह में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं द्वारा आदिवासी क्षेत्र के दौरे को लेकर भी योजना बनाई गई जिसमें कार्यक्रम को लेकर लाखों लोगों को एकत्रित कर पार्टी के द्वारा किए जा रहे कार्यों को आदिवासी क्षेत्रों में जनता तक पहुंचाने की भी योजना बनाई तथा नवीन कार्यकर्ता और नवीन जिला कार्यकारिणी सदस्यों को किस प्रकार जिले की विधानसभा वार कार्य करने की भी योजना बनाई और पार्टी विरोधी सदस्यों को पार्टी से बाहर करने के साथ निष्क्रिय सदस्यों को फिर से पार्टी के लिए कार्य के लिए कैसे तैयार करने की भी बात कही इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश जमरा, यूथ विंग अध्यक्ष रिकेश पटेल, किसान विंग संयुक्त सचिव संजय भूरिया , रवि चौहान , संजय चौहान , सुखराम ,मंडलोई , देवीसिंह डावर, अनिल कनेश, दीपसिंह मसानिया, जितेंद्र रावत और अन्य साथी इस बैठक में शामिल हुए ।