Homeअलीराजपुरईशाई मिशनरियों द्वारा सनातन संस्कृति को प्रभावित करने वाली मिस्सा जुलूस और...

ईशाई मिशनरियों द्वारा सनातन संस्कृति को प्रभावित करने वाली मिस्सा जुलूस और रात्रिकालीन सामूहिक कार्यक्रम को रोकने अनुविभागीय अधिकारी को दिया आवेदन। कार्यवाही नही करने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

आज हिन्दू युवा जनजाति संगठन ने अनुविभागीय अधिकारी थांदला को आवेदन देते हुए कहा कि झाबुआ जिला 5वी अनुसूची के अंतर्गत आता है जिसमें जनजाति बहुल क्षेत्र है जहां पर जनजाति समाज वैधानिक और प्रशासनिक रूप से कोई भी ईसाई नहीं है फिर भी जनजाति समाज को लोभ,लालच और भ्रमित कर धर्मांतरण बड़ी तेजी से किया जा रहा है।

जो कि अभी जनजाति समाज को बरगलाकर धर्मांतरित करने के लिए ग्राम डूंगरिपाडा तहसील थांदला में नौवें पूजन विधि के नाम से गरबा के रूप में नौ दिन तक रात्रिकालीन कार्यक्रम आयोजित कर साथ ही आखिरी दिन मिस्सा जुलूस का कार्यक्रम रखा है।

जिसमे जनजाति समाज को भ्रमित कर धर्मांतरित करने का गहरा षडयंत्र है।इसलिए 26/09/2025 से 04/10/2025 तक होने वाले कार्यक्रम को निरस्त कर वैधानिक कार्यवाही करें ।कार्यक्रम निरस्त कर कार्यवाही नहीं होने पर सम्पूर्ण जनजाति समाज उग्र आन्दोलन करने को मजबूर हो सकता है।

इस दौरान बडी संख्या में हिंदू युवा जनजाति संगठन के कार्यकता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!