Homeअलीराजपुरउदयगढ़ ब्लॉक को विधायक सेना महेश पटेल ने उनसत्तर लाख उनपचास हजार...

उदयगढ़ ब्लॉक को विधायक सेना महेश पटेल ने उनसत्तर लाख उनपचास हजार सात सौ चौहत्तर (69,49,774/-)रुपए की सौगात दी। 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाला निस्तार तालाब का विधायक ने किया भूमि पूजन। विधुत विस्तार लाइन का 29,49,774/- उद्घाटन किया!!

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

आज जोबट विधायक सेना महेश पटेल उदयगढ़ ब्लॉक के दौरे के दौरान निस्तार तालाब निर्माण छोटी उत्ति में 40 लाख की लागत का भूमिपूजन किया वही ग्राम पंचायत(1) बडी झिरी उगाना फलिया-936469/-(2)ग्राम पंचायत आम्बी के ग्राम छारवी अखालिया फलिया में -366980/-(3)ग्राम पंचायत बडी जामली के ग्राम छोटी जामली सुकलिया फलिया में लागत 578087/-(4)ग्राम पंचायत खण्डाला राव के ग्राम खण्डाला खुशाल तालाब फ़ालिया लागत /-438867/-(5)ग्राम पंचायत खण्डाला राव बडवा फलिया में लागत -629371/-से विद्युत विस्तार लाइन का उद्दघाटन किया!!

उद्घाटन कार्यक्रम में आज विधायक सेना महेश पटेल का ग्राम झिरी में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं का अलग ही जोस देखने को मिला विधायक के साथ लंबी कतार में गाड़ियो का काफिला रहा कार्यकर्ता विधायक सेना महेश पटेल का जगह जगह पुष्प हार से स्वागत किया कार्यकर्ता ग्रामीण जन ढोल मादल की थाप पे कार्यकर्ता झूमते दिखे कार्यक्रम में माता बहनों की संख्या ज़्यादा देखी गई विधायक ने भी कई जगह महिलाओं के साथ ही विद्युत डीपी का उद्घाटन किया माता बहनों ने सेना पटेल को पाकर अलग ही ख़ुशी थी पूरे दिन के कार्यक्रम में उत्साह कम नहीं हुआ गांव गांव में जाकर विधायक से विद्युत डिपी का उद्घाटन, निस्तार तालाब का भूमिपूजन किया! ग्रामीणों ने विधायक सेना महेश पटेल को, बिजली,पानी सड़क का माँग पत्र सौंपा! विधायक ने कहा मैं आपके माँग पत्र का जल्दी ही आगे के लिए कार्यवाही करूँगी!!

कुछ ही दिनों में उदयगढ़ ब्लॉक में फिर एक बार करोड़ो रुपए का विकास कार्य लेके आऊँगी मैं भाजपा नेताओ जैसे झूठी घोषणाएं नहीं करती मैं मेरे पति महेश पटेल जी आपके बीच में वादा कर के गए थे आज मैं आप लोगो के गांव में किए गए वादे को पूरा करने आई हूँ विधायक सेना महेश पटेल ने भाजपा पे भी आरोप लगाया की किसानो को पानी ,बिजली ,खाद नहीं दे पा रही युवाओ को रोजगार नहीं महिलाओं को के साथ झूठा वादा करके वोट ले लिया पर आज तक हमारे माता बहनों के खाते में महीने के 3000रुपए आज तक नहीं दीया गैस के दाम देखो पहले कांग्रेस की सरकार थी कितने का था आज का देखो पेट्रोल ,डीजल के भाव देखो केरोसिन, सक्कर तो भाजपा सरकार मोहन यादव की डबल इजन की सरकार दे ही नहीं रही!! मोहन यादव की सरकार झूठी सरकार है आप लोग उनके बहकावे में मत आना फरेब के अलावा इनको कुछ नहीं अता मैं और कार्य का भूमि पूजन उद्घाटन जल्द ही करने आऊँगी आप सबने में मेरा बहुत सम्मान किया

मुझे आपलोगो के बीच में आके बहुत अच्छा अपना पन अपना परिवार लगता है आप सब का बहुत बहुत धन्यवाद कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था ग्राम पंचायत थादला में रखी गई थी सभी ने स्वल्पाहार ग्रहण किया!! कार्यक्रम में वरिष्ठ कांगेस नेता डॉ आराम पटेल, सरदार अजनार, उदयगढ़ कार्यवाहक अध्यक्ष कुवर सिंह खाराडी,संगठन मंत्री नगर सिंह वसुनिया, विधायक प्रतिनिधि थानसिंह डावर, बाथू बघेल, सोनू वर्मा, नाथू खराडी,सब्बीर भाई बोहरा,जुवान सिंह देहदिया, कुंवर सिंह देहदिया,राजू देहदिया,दलसिंग भाई,सकरिया अजनार,सुरभान भाई,कलम सिंह,खीमन सिंह दादा, प्रज्ञान काका ,गुमान सिंह ,गोवर्द्धन भाई, केरम सिंह मुवेल ,विक्रम पटेल, विजय मेड़ा जुवारी, अरविंद डावर, जीतू अजनार,सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण जन शामिल रहे!!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!