HomeUncategorizedखाचरौद के फर्नाखेड़ी गांव के पास जावरा हाईवे पर मजदूरों से भरी...

खाचरौद के फर्नाखेड़ी गांव के पास जावरा हाईवे पर मजदूरों से भरी पिकअप ने खाई पलटी।

वॉइस ऑफ झाबुआ संवाददाता।

घटना मंगलवार शाम 5.00 बजे की है। सामने आए वीडियो में पिकअप का बैलेंस ओवरटेक करते वक्त बिगाड़ गया। जिससे पिकअप पलटी खा गई ओर हादसे में 30 मजदूर घायल हुए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। जिन्हें रतलाम के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, 27 अन्य घायल को खाचरोद और नागदा के अस्पताल में भेजा गया है।गाड़ी में खोजनखेड़ा, लसुड़िया, खेरोदा और अन्य गांवों के मजदूर सवार थे,

जो कोटलाना ,कंचनखेड़ी में मजदूरी करने के लिए गए थे। तेज रफ्तार के कारण पिकअप बेकाबू हो गई और पलट गई।खाचरोद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने बताया 30 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची खाचरौद थाना पुलिस, राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने मजदूरों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!