वॉइस ऑफ झाबुआ
धार के पीथमपुर में नालछा विकासखंड के डिजिटल क्रॉप सर्वेयर ने लोकल यूथ महासंघ के बैनर तले अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री, मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के नाम नायब तहसीलदार अनीता बरेठा को ज्ञापन सौंपा है।
निम्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन में बताया कि राजस्व विभाग ने हम सभी को लोकल यूथ की नियुक्ति फसल गिर्दावरी कार्य के लिए प्रत्येक पटवारी हल्का ग्राम में जुलाई 2024 में एमपी भू-अभिलेख पोर्टल से ऑनलाइन हुई थी। हम सभी लोकल यूथ ने शासन के दिए कार्य को विकट परिस्थितियों के बावजूद तय समय सीमा में पूरा किया है और वर्तमान में शासन के प्रदाय कार्य फार्मर आईडी, भूमि स्वामी, आरओआर, ई-केवाईसी बनाने का कार्य कर रहे हैं।

1 अगस्त से 15 अक्टूबर 2024 तक किए गए खरीफ डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का पारिश्रमिक आज तक नहीं मिला है। इसके अलावा डिजिटल क्रॉप सर्वेयर ने चार सूत्रीय मांगों का भी ज्ञापन में उल्लेख किया है। जिसमें लोकल यूथ सर्वेयर को ग्राम रोजगार सहायक की तर्ज पर राजस्व सहायक का दर्जा दिया जाए।
लोकल यूथ सर्वेयर को शासन द्वारा नियमित रोजगार और निश्चित मासिक मानदेय दिया जाए। लोकल यूथ सर्वेयर को शासन से पहचान पत्र जारी किए जाए। लोकल यूथ सर्वेयर को शासन के दुर्घटना बीमा और मौसम आधारित शारीरिक कवच के साथ मोबाइल रिचार्ज दिया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर बड़ी संख्या में आए लोकल यूथ सर्वेयर ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से दिनेश मकवाना शैलेश वसुनिया कृष्ण कर्सडे मिथुन मेहरा शिवशंकर कटारे छोटू डाबर सोहन सिंगारे नानूराम मकवाना गोलू कस्दे बलराम