Homeझाबुआथांदलाछोटे गांव नौगावा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारे राष्ट्रीय संत राज्यसभा...

छोटे गांव नौगावा के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारे राष्ट्रीय संत राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज

थांदला,,ग्राम नौगांवा बाबा रामदेव जी महाराज मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हेतु श्री वाल्मीकि धाम उज्जैन से पधारे,बाल योगी,,राष्ट्रीय संत उमेशनाथ महाराज (राज्यसभा सांसद) का थांदला हुआ स्वागत।उमेश नाथ महाराज विश्राम गृह से मामा बालेश्वर उद्यान पहुंचे। जहां उन्होंने संतो,, नागरिकों और भाजपा नेताओं के साथ मामाजी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया।तपश्चात अष्ट हनुमान बावड़ी मंदिर से बग्गियों पर सवार होकर संतो के साथ उनकी शोभायात्रा बैंड,,ढोल बाजों से नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नौगांवा पहुंची।शोभायात्रा में जनजातीय वेशोभूषा में सांस्कृतिक नृत्य करते चल रहे थे।बड़ी मात्रा में ग्राम नौगांवा में ग्रामीण संत सहित लोग उपस्थित हुए। जहां धर्म सभा में उमेशनाथ महाराज के साथ,, सेवानदगिरी जी महाराज,गुजरात,,गंगाराम जी महाराज देहडा उपस्थित थे।सभा में ग्रामीण संतो सहित बड़ी संख्या में जन्मनास सम्मिलित हुआ।राष्ट्रीय संत उमेशनाथ महाराज 1964 बाल्यकाल से साधु है।महयोगी गुरु गोरखनाथ की धूनी पर उनका जन्म होने से माता_ पिता ने उन्हें ही सौंप दिया तब से वे संन्यासी जीवन जी रहे है।

उन्हें 1952 में 8 प्रांतों के राजकीय अतिथि का दर्जा प्राप्त हुआ।मध्यप्रदेश और राजस्थान में सर्वप्रथम वे राजकीय अतिथि रहे है। 1916 में उन्होंने उज्जैन सिंहस्थ में सरसता स्नान का आयोजन किया।जिसकी व्यापक चर्चा हुई।इस आयोजन में गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिस्सा लिया था।40 वर्ष पहले उन्होंने ऋण मुक्तेश्वर महादेव के समीप वाल्मीकि धाम आश्रम की स्थापना की।उमेशनाथ जी महाराज सादगी पूर्ण जीवन जीते है।वे देश विदेश की यात्राएं भी करते रहते है।

फरवरी 2024 में जब उन्हें राज्यसभा सांसद चुना गया तब उन्हे इसकी जानकारी भी नही थी।वे वाल्मीकि समाज के बड़े संत रहे है।उनसे मिलने संघ प्रमुख मोहनराव भागवत सहित बड़े बड़े दिग्गज आते रहते है।वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव का भी उनके आश्रम से गहरा जुड़ाव है।थांदला के छोटे से गांव के विजय महाराज के आग्रह पर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में सहज रूप से उपस्थित होना उनकी सादगी का परिचायक है।थांदला में राष्ट्रीय संत उमेशनाथ जी महाराज की शोभायात्रा का नगर परिषद कार्यालय के बाहर मंच से अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा सहित भाजपा नेता अशोक अरोड़ा,,संतोष सोनी,,अनिल भंसाली,,विश्वास सोनी,राजू धानक ,जियोस भूमिका आशीष सोनी,,सुनीता पंवार,नटवर पंवार,गोलू उपाध्याय,, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोलू फतरोड़ और वाल्मकी समाज के मंशा बाई,,रामपाल चौहान सहित अजय स्वराज,कारण चौहान,, मगल,,मनोज सहित समस्त समाजजनों ने स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!