Homeझाबुआपेटलावदसाइबर क्राइम रोकने के लिए पुलिस की सार्थक पहल

साइबर क्राइम रोकने के लिए पुलिस की सार्थक पहल

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

—————————–

पेटलावद। इन दिनों देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में साइबर क्राइम के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए झाबुआ जिले की पेटलावद पुलिस ने जन जागरूकता के लिए टेंप्लेट फ्लैक्स (पोस्टर) का प्रकाशन कर जागरूकता फैलाने का काम शुरू किया है। जागरूकता फ्लेक्स पोस्टर का विमोचन एसडीम ने किया।

इस दौरान टीआई दिनेश शर्मा, ट्रैफिक सूबेदार धर्मेंद्र पटेल, पैरालीगल वालेंटर मनोज जानी, मुकेश चौहान, मीडिया के साथी व समस्त विभाग के विभाग प्रमुख मौजूद रहे।

टीआई दिनेश शर्मा ने बताया पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में साइबर ठगी को रोकने के लिए इस प्रकार का अभिनव प्रयास पुलिस ने किया है। पेटलावद थाना क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पुलिस पहुंचेगी। वहां के लोगों में जन जागरूकता फैलाने का कार्य भी करेगी। यह पोस्टर प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर चस्पा होगा। ग्राम पंचायत व उनके ग्रामों में बैठक कर सरपंच, तड़वी, पटेल, कोटवार, सचिव व समिति के माध्यम से इस ओर विशेष प्रयास कर अपराध से बचने का कार्य जन जागरूकता के माध्यम से होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!