Homeकही-अनकहींक्या भियां ये क्या सूनने में आ रिया है...! माफिया गैंग...

क्या भियां ये क्या सूनने में आ रिया है…! माफिया गैंग ने नए कुर्ते पजामें भी सिलवा लिए और आपस में पद भी बांट लिए…! आदिवासियों का अपमान और महिलाओं पर बुरी नजर डालने वाला शराब माफिया बनने मांग रिया जिलाध्यक्ष…!

भियां सभी को राम राम….! 

लो भियां मैं फिर आ गिया कुछ कही-अनकही के साथ…!

अरे भियां ये क्या सुनने में आ रिया… अभी तो भाजपा मंडल अध्यक्षों का चयन नही हुआ… और भियां शराब माफिया गातला गैंग ने… नए कुर्ते पजामें भी सिलवा लिए.. और पद भी बांट लिए… महांमत्री ये बनेगा… जो उपाध्यक्ष ये बनेगा… अब भियां शराब माफिया गैंग ने जिलाध्यक्ष बनने के लिए पुर जोर लगा लिया है.. अब के रिये है क्या है पैसों में सब बिकता है… खरीद लेंगे.. अध्यक्ष बनतेईज कमा लेंगे… अब भियां इस शराब माफिया का काम थांदला की तरफ भी है… इसके काम की वजह से प्रदुषण भी फैल रिया था.. जिससे ग्रामीणों ने इसका विरोध की तो इसने आदिवासी जिले में ही आदिवासी ग्रामीणों जाति सुचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलोच की… तो भियां आदिवासी भी कम नी पडते है… उन्होने भी इसकों दौडा दौडा कर मारा था… अब भियां सवाल ये उठता है कि आदिवासी जिले में आदिवासियों का साथ गाली गलोज करने वाला जो आदिवासियों को कुछ नही समझता… अगर उसे भाजपा जिलाध्यक्ष बना दिया तो क्या होगा… क्या आदिवासियों के काम होंगे… उन्हें तो ये तुच्छ समझेगा… अगर ऐसे व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बना दिया तो भाजपा के लिए ये बडी शर्म की बात होगी… कुछ समय पहले इसके भांजें ने एक यूवती के साथ छेडखानी की… ग्रामीणों ने यहां भी विरोध जताया तो भियां ये दादागिरी करते हुए… झगडा करने पहुंच गिया… वां भी भियां इसकों दौडा दौडा कर मारा था… भियां घर की बहन बेटियां पर भी ये गलत नजर डालता था… एक बार इसकों महिलाओं ने इसकी होशियारी की वजह से चप्पल चप्पल से मारा था.. अब चरित्र हिन शराब माफिया को.. भाजपा जिलाध्यक्ष बनता है तो आगे जाकर… ये ही भाजपा के लिए गले की हडडी बनेगा… भियां ये शराब माफिया की पुरी गैंग इस चुगत है कि एक बार जिलाध्यक्ष का पद अपनी झोली में आ जाये… फिर क्या… जो चाहेंगे वो करेंगे… अब लोगों को तो ये केते फिर रहे है रूपयों के दम पर भी सब सेट हो जाता है… इनकी बातों से तो ऐसा लगता है कि ये पुरे जिले को अवैध शराब तस्करी का केन्द्र बनाने में लगे हुए है… इस गैंग में कौन कौन है… इसका मुखिया कौन है… दुसरा दाव इस गैंग ने क्या खेला वो भियां हम अगले अंक में बितायेंगे…।

अब जा रिया… लेकिन जाते जाते एक बात और बिता दुं… शराब माफिया.. ये जो तु अपने आकाओं के दम पर उचल रिया है… उनसे भी उपर ईमानदार लोग बैठे है.. जो तेरी हकिकत जानते है… तेरे काले कारनामें भी सबको मालुम है… दिन में सपने देखना बंद कर… अब जा रिया… जय राम जी की…!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!