Homeकही-अनकहींकौन है ये मुलेवा जो निर्मला जीजी की कर रहा है छवि...

कौन है ये मुलेवा जो निर्मला जीजी की कर रहा है छवि धुमिल…!  कर्यकर्ता हैं परेशान जीजी का नाम लेकर लोगों कर कर रहा है गुमराह…! अक्षय कह रहा जीजी का बंगला भी हमने ठिक किया और गाडी भी हमारी इस्तेमाल कर रही…!

झाबुआ। आदिवासियों के मसीहा कहे जाने वाले स्वर्गीय दिलीपसिंह जी भूरिया… जिनकी पुत्री आज महिला बाल विकास विभाग की केबिनेट मंत्री है… सरल स्वभाव की हमेषा ही सभी की मदद के लिए अग्रसर रहने वाली जीजी की छवि आज कुछ लोग धुमिल करने में लगे हुए है… सुना है कोई मुलेवा है जिसकी वजह से 2008 के चुनाव में जीजी को हार का सामना करना पडा था… वो ही जीजी की छवि को धुमिल करने में लगा है… कोई भी जीजी से न्याय की गुहार या फिर कोई मदद के लिए भाजपा का कार्यकर्ता भी पहुंचता है उसे ये गुमराह करने में कोई कसर नही छोडता है…. जिसकी वजह से कार्यकर्ता बहुत नाराज है…. सुना है इसने वीईपी कार्ड भी बनवा रखा है ताकि ये कहीं भी कभी भी आ जा सके। कल ही की बात ले लो टेंकर वितरण होने थे वहां भी इसने जहां असल में जरूरत थी वहां पहुंचने नही दिये… आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करवाने के नाम पर इसने सरपंचों को इकटठा कर अच्छी खासी रकम वसुल की और अब ये उन लोगों को भी गुमराह कर रहा है…सुना ये भी है कोई अक्षय नाम का ठेकेदार है जिससे इसकी अच्छी पटती है… ये दोनों मिल कर सरकारी निर्माण कार्यो में इतना गोलमाल कर रहे है कि अगर इनकी बनाई सरकारी इमारतों की जांच की जाये तो दुध का दुध और पानी का पानी हो जायेगा। जनचर्चा यह भी है कि ये दोनों कहते है कि जीजी का बंगला जो उजाड पडा था हमने हमारे पैसों से ठिक करवाया… रंगाई पुताई भी हमने करवाई… ये कि सच तो छुपता नही है असर में मुलेवा ने अपने बंगलें को सरकारी खर्च पर सही करवाया। ये दोनों ये कहते है कि जीजी की इतनी भी नही चलती की उनको गाडी मिल जाये… गाडी तो जीजी हमारी लेकर घुमती है… इस तरह से ये दोनों मिल कर दीदी के नाम पर अधिकारी कर्मचारियों को डराते भी है… कही ऐसा न हो कि इनकी वजह से 2008 की स्थिति फिर उत्पन्न न हो जाये… और कार्यकर्ता आपका दामन छोड दे… क्योकि एक नेता की अहम कडी कार्यकर्ता ही होते है और अगर कार्यकर्ता संतुष्ट न हो तो 2008 तो सबको याद है। अब पता करना है कौन है ये मुलेवा और अक्षय जो दीदी की छवि धुमिल कर रहे है। अगर आपकों पता चले तो आप हमें जरूरी बताईयेगा और हमें पता चलेगा तो हम भी बतायेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!