आजाद नगर में चला अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का डंडा।
नगर में अवैध कच्चे पक्के अतिक्रमण को हटाने का काम जारी।
दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर में आज सभी प्रमुख मार्गों पर अवेध अतिक्रमण पर प्रशासन ने आज अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत सभी कच्चे पक्के अतिक्रमण हटाना शुरू किया जिसमें दुकानों के आगे लगे टीन शेडो को हटाया साथ ही सड़क किनारे रखी गुमटियों को भी हटाया गया जिससे नगर में अतिक्रमण हटाने की चर्चा से ही लोग खुद ही अपने अतिक्रमण हटाने जुट गए है इस अतिक्रमण हटाओ मुहिम में राजस्व और पुलिस के अलावा नगर परिषद सीएमओ और उनकी टीम शामिल है ।।