Homeधाररिंगनोदसमाजसेवी मुकेश परवार की मेहनत लाई रंग, वार्ड क्रमांक तीन हुआ कचरा...

समाजसेवी मुकेश परवार की मेहनत लाई रंग, वार्ड क्रमांक तीन हुआ कचरा मुक्त स्वच्छता की अलख : तीन वर्ष से पतरों के बने डस्टबिन का रिंगनोद नगर में कर रहे वितरण

रिंगनोद:- (योगेश गवरी) रिंगनोद नगर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य नगर रिंगनोद के वार्ड क्रमांक तीन के निवासी मुकेश परवार की मेहनत रंग ला रही है। उनकी मेहनत की बदौलत वार्ड क्रमांक तीन कचरा मुक्त हो गया है। रिंगनोद को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से परवार करीब तीन वर्ष से अपने परिश्रम से जुगाड़ कर के पतरों से बने डस्टबिन का वितरण कर रहे हैं। अब तक वे 300 डस्टबिन को नगर मे निःशुल्क वितरित कर रहे हैं।

वर्ष 2021 में गांव में स्वच्छता को लेकर ध्यान नहीं दिया जाता था। हर जगह गंदगी नजर आती थी। कचरे के निपटाने को लेकर किसी तरह की व्यवस्था नहीं थी। इसी के बाद मुकेश परवार ने रिंगनोद को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया था। इसको लेकर मुकेश ने ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत सरदारपुर में आवेदन निवेदन भी किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इसके बाद मुकेश परवार ने पतरों के डस्टबिन बने का वितरण किया, ताकि लोग अपने घरों व दुकानों से निकलने वाला कचरा

उक्त डस्टबिन में डाल सके। उनकी मेहनत रंग लाई और वार्ड क्रमांक तीन अब कचरा मुक्त हो गया है। मुकेश ने अपने वार्ड से एक महिला एवं एक पुरुष टीम बनाई है, जिसमें मासिक एवं वार्षिक रूप से प्रत्येक सदस्य को शुल्क देना रहता है। इस राशि का उपयोग वे अपने वार्ड में आ रही समस्या को दूर करने के लिए करते हैं। 2023 में अपने बार्ड से एकत्रित राशि से पतरे के बने 100 डस्टबिन का वितरित किए थे। मुकेश 2021 से गांव में प्रभातफेरी भी निकालते हैं।रात्रि में नालियों की गाद निकालकर सफाई करते हैं। नालियों से निकली गाद सूखने पर अपने शुल्क से ट्राली में भरवाकर अन्यत्र स्थान पर फिंकवाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!