दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा । गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहत नगर के विभिन्न शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। नवचेतना विस्तार केंद्र के व्यवस्थापक बाबूलाल वाणी के अनुसार विकासखंड के सभी विद्यालयों से 3476 विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा हेतु पंजीयन करवाया गया था। विकासखंड में परीक्षा की तैयारी को लेकर नवचेतना विस्तार केंद्र की ओर से बाबूलाल वाणी के मार्गदर्शन में परिवाजक प्रकाश नारायण नागर,आनंद शाह, भावेश शाह, अमर सिंह अखाड़िया,हेमेंद्र गुप्ता, रोहन सोनी,कमल(गोलू) शर्मा,शांतनु निगम,राहुल अरोड़ा द्वारा अपेक्षित सहयोग किया गया।

उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में 251 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहत नगर के उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में 251 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लेकर परीक्षा में उत्साह पूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट विद्यालय में संस्था प्राचार्य निलेश शाह के मार्गदर्शन एवं विद्यालय स्टाफ के सहयोग से परीक्षा संपन्न हुई।