मुकेश राठौड़/जोबट
जिले का परिसीमन होना है अलीराजपुर जिले की 17 ग्राम पंचायत झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है, परिसीमन में वह झाबुआ जिले में शामिल की जा सकती है, लेकिन इन पंचायतों के प्रतिनिधि का मानना है वो अलीराजपुर में ही रहना चाहते है, इसी बात को लेकर सरपंचों सहित गणमान्य नागरिकों ने जिलाधीश डॉक्टर बेडेकर ओर सांसद अनीता नागरसिंह चौहान को ज्ञापन देकर अलीराजपुर में ही रखने की मांग की है।

जिला पंचायत सदस्य ठाकुरसिंह अजनार मांगीलाल चौहान कुंडलवासा सरपंच गौतम अजनार बयडा सरपंच हरीश अजनार कोटड़ा सरपंच रायसिंह अखाड़ीया सियाली सरपंच मुकाम अखाड़िया अरंडी फलिया सरपंच धनसिंह डावर मलखान अजनार उपस्थित थे।
