वॉइस ऑफ़ झाबुआ
रिपोर्टर :- भरत शर्मा
हाटकेश्वर महादेव मंदिर माधव कालोनी पेटलावाद मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार इसवर्ष भी लाभ पांचम पर दीपावली , नूतन वर्ष पर छप्पन भोग और अन्नकूट महाआरती का आयोजन किया गया । इस दौरान हाटकेश्वर महादेव मंदिर में छप्पन भोग और अनकूट के व्यंजनों का भोग लगाया गया | और इस विशेष आयोजन मे भक्तों की भारी भीड़ जमा हुई। बताते चलें कि प्रतिवर्ष मंदिर परिसर मे लाभ पांचम पर महाआरती और महाप्रशादी अन्नकूट का आयोजन किया जाता है, इस आयोजन मे महाआरती कर छप्पन भोग प्रसादी वितरित की गई | जिसका धर्म लाभ भक्तो ने लिया |

वही श्री पंचमुखी बालाजी का चोला चढ़ा कर श्रृंगार किया गया | भक्तों ने आरती और प्रसाद को प्राप्त कर हाटकेश्वर महादेव व बालाजी के दर्शन का लाभ लिया | भक्तो द्वारा महादेव के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा | वही मंदिर मे छप्पन भोग अन्नकूट सजाया जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना।

इस आयोजन मे पंडित अशोक रामावत, सत्यनारायण जोशी, मुकेश परमार पार्षद, मुकेश पवार, मोहनसिंह चौहान, नरेंद्र मिस्त्री, मोनु मिस्त्री, संजय परिहार, उजवल मुथा, कपिल वैरागी मंदिर समिति ने सेवा लाभ लिया | हाटकेश्वर महादेव मंदिर समिति और बालवीर हनुमान सुन्दरकाण्ड मंडल के सदस्यों ने भक्तो का आभार व्यक्त किया |