Homeधाररिंगनोदओपन रात्रिकालीन तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ।

ओपन रात्रिकालीन तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ।

रिंगनोद:- (योगेश गवरी) रिंगनोद नगर में चल रहा तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन जिसमें राजगढ़ पलटन बनी विजेता शिवम एग्रो उपविजेता रही।खेलो से विधार्थियो का चरित्र निर्माण होता है सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना। रिंगनोद त्रिदिवसीय रात्रिकालीन ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में धार झाबुआ राजगढ़ अमोदिया रिंगनोद सहित कुल 12 टीमो ने हिस्सा लिया जिसमे द्वितीय दिवस शिवम एग्रो और साइनिंग स्टार ने सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि धन्नानला वर्फ़ा राजगढ़ सब्जी मंडी व्यापारी मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर मिस्त्री एवं श्री आईजी टेंट के मोहन काग रहे ।

अंतिम एवं तृतीया दिवस में चार टीमो के बीच सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच हुए

इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में राजगढ़ पलटन एवं आजाद ग्रुप सेमीफाइनल में पहुंची वही द्वितीय दिवस में शिवम एग्रो एवं साइनिंग स्टार सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया अंतिम एवं तृतीय दिवस इन चारों टीमो के बीच सेमीफाइनल हुआ जिसमे शिवम एग्रो और राजगढ़ पलटन फाइनल में पहुँची दोनों टीमो के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमे विजेता टीम राजगढ़ पलटन को 8888 रुपये प्रथम पुरस्कार मैडल पहनाकर एवं ट्राफी के साथ दिए गए और उपविजेता टीम शिवम एग्रो को 4444रुपये मैडल एवं ट्राफी के साथ वितरित किए गए। इस प्रतियोगिता में चार अन्य पुरस्कार दिए गए जिसमे बेस्ट ब्लॉकर के रूप में शिवम एग्रो के युवराज चोयल बेस्ट स्मेसर के रूप में राजगढ़ पलटन के मीत जैन एवं बेस्ट लिब्रो के रूप में आगम जैन ,बेस्ट गेम चेंजर के रूप में आजाद ग्रुप के प्रियांशु बैरागी रहे जिनको ट्राफी के साथ 900 रुपये नगद पुस्कार दिया गया प्रतियोगिता के रेफरी देव परमार एवं कुंदन साथ ही स्कोरर केसव दवे को तिलक लगाकर भगवा रूपट्टे से सम्मान किया गया।

अंतिम एवं तृतीय दिवस के मुख्य अतिथि मंचासीन हुए

त्रिदिवसीय रात्रिकालीन वॉलीवोल प्रतियोगिता के अंतिम दिवस मुख्य अतिथियो में सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना रिंगनोद चौकीप्रभरी जगदीशचन्द्र निनामा भाजपा पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया नेता एवं उपसरपंच प्रतिनिधि ज्वाला सोलंकी प्रेस क्लब अध्यक्ष कमल सोलकी पत्रकार रमेश प्रजापत का बालिकाओं के द्वारा तिलक लगाकर मंचासीन हुए अतिथियो द्वारा भारत माता का पूजन किया गया एवं खिलाड़ियों के द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छे भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया।इस बीच थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने विचार रखते हुए कहा कि खेलो से विधार्थियो का चरित्र निर्माण होता है जिससे एक सकारात्मक ऊर्जा का परिवेश होता है इससे हम हमारे लक्ष को प्रप्त कर सकते हैं। पूर्व विधायक वेलसिंग भूरिया ने कहा कि विधार्थियो में खेलो से अनुशासन का भाव जागता है जिससे वे आगे जाकर अपना एवं गाँव का नाम रोशन कर सकने में अग्रसर होता है।

भाजपा नेता ज्वाला सोलंकी ने कहा कि खेलो का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे प्रतिभावान खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म मिले इसी बीच पूर्व विधायक वेलसिंग भूरिया की और अगले वर्ष के लिए प्रथम पुरस्कार 11000 रुपये की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!