रिपोर्टर-सुनील खोड़े
—————————-
पेटलावद। यूं ही नहीं देश के प्रधानमंत्री को विकास पुरुष कहा गया निश्चित ही अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी उसका लाभ मिले इस उद्देश्य से देश के प्रधानमंत्री विकास के नाम पर तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं ताकि गांव खेड़े तक विकास की गंगा बहे. और निश्चित ही ग्रामीण क्षेत्रों मे प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड ,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जैसी तमाम योजनाएं संचालित करके गांव को मुख्य धारा से जोड़ने का भरसक प्रयास किया है।

आज उन्ही की प्रेरणा से ओतप्रोत होकर एक छोटे से गांव मैं रहने वाले पंच कालू सिंह मेडा द्वारा अपने पैतृक गांव दुल्लाखेडी स्थित वार्ड क्रमांक 11 के वार्डवासियों के लिए 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में अपने वार्ड में अपने निजी खर्चे से जेसीबी लगाकर वार्ड वासियों के लिए सड़क बनाकर आने-जाने में सुगम्यता दी गई जिसकी चारों ओर काफी प्रशंसा हो रही है।