Homeरतलामविधायक डोडियार ने तालाब निर्माण का भूमि पूजन किया

विधायक डोडियार ने तालाब निर्माण का भूमि पूजन किया

 

Voice of jhabua

रतलाम ज़िले के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधान सभा क्षेत्र के रावटी अंचल के गाँव जाबड़ में ग्रामीण कृषि सिंचाई के लिए 75 लाख रुपए की लागत राशि के बनने वाले बड़े तालाब का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के पश्चात विधायक डोडियार ने बताया कि क्षेत्र कृषि प्रधान है जो आजीविका का एक मात्र साधन भी है इसलिए लगातार क्षेत्र में तालाबों का निर्माण करते रहेंगे। भूमि पूजन के दौरान विधायक डोडियार के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच गलिया गामड़, विधायक प्रतिनिधि भूरालाल देवड़ा, दिनेश गरवाल, छोटेलाल डोडियार आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!