रिपोर्टर:-भरत शर्मा
पेटलावद।श्राद्ध पक्ष में अपने पूर्वजों को याद कर उनकी आत्मशांति के निमित तर्पण, दान, पूजन श्रीमद्भागवत पुराण कथा सहित नाना प्रकार के उपाय किये जाते है ।
हआ सामूहिक तर्पण का आयोजन
इसी क्रम में बुधवार को सर्व पित्र अमावस्या पर प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी श्री रामजी मन्दिर राम मोहल्ला के प्रांगड़ ओर पम्पावती नदी के किनारे पण्डित पियुष जोशी के द्वारा सामूहिक तर्पण का आयोजन किया गया ।

शास्त्र में बताया है विधान
इस सामूहिक तर्पण में अनेकों जजमानों ने अपने पूर्वजों की आत्मशांति के निमित शास्त्र में वर्णन अनुसार पंडितजी के बताए अनुसार कर्म करते हुए तर्पण पूजन किया ।

किया दान पुण्य ओर पूजन
वही जजमानों सर्वपितृ अमावस्या के समय और श्राद्ध पक्ष की समाप्ति पर अपने पितरों की आत्मशांति के निमित तर्पण हवन,पूजन ओर दान पुण्य कर पितरों का आशीर्वाद प्राप्त किया है।