Homeझाबुआझकनावदापीडब्ल्यूडी विभाग व ठेकेदार द्वारा की जा रही मनमानी कही नाली...

पीडब्ल्यूडी विभाग व ठेकेदार द्वारा की जा रही मनमानी कही नाली की ऊंचाई कम तो कही ज्यादा रहवासीयो को उठाना पड़ रही है परेशानी (एक नजर इधर भी कलेक्टर दीदी)

रिपोर्टर-पीयूष राठौड

————————–

झकनावदा जी हा हम बात कर रहे है झकनावदा नगर में बनने वाले करोड़ो रुपए की लागत से सीसी रोड को जिसे पीडब्लूडी विभाग द्वारा निर्माण कार्य जो की विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार द्वारा मनमानी तरिके से बनाया जा रहा है, कहीं किसी जगह पर किसी व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के हिसाब से उनके घर के सामने वाली नाली नीचे बना दी गई एवं कहीं नाली को ऊंची बना दी गई है। हमेशा सुर्खियों में रहने वाला यह रोड व नाली निर्माण जो की मनमानी के चलते नगरवासियों की गले की फास बनकर रह गया है, ठेकेदार द्वारा नाली का अलग से ठेका देकर नगर की फिजा बिगाड़ने का कार्य किया जा राह है नाली निर्माण में घोर लापरवाही बरती जा रही है ।

बस स्टैंड पर जो नाली बनी उस नाली में ना तो पानी निकासी के लिए ढाल दिया गया और ना ही ठीक से नाली निर्माण किया गया।नाली में जमा पानी के कारण दुकानदारों को गंदगी के बीच रहना बड़ा मुस्किल पड़ रहा है आखिर आस लगाए तो भी किससे ना कोई सुनने वाला और ना कोई ये दर्द समझने वाला आखिर जाए तो जाए कहा।

राजगढ मार्ग पर हनुमान मंदिर के सामने बने मकानों पर नाली की ऊंचाई अधिक होने से रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ठेकेदार अपनी मनमानी के चलते नाली निर्माण कर रहा है जिससे की आम जनता परेशान हो रही है

इनका कहना है

प्रदीप बोराना का कहना है की ठेकेदार द्वारा जो नाली बनाई जा रही है वो कही अधिक ऊंचाई वाली तो कही कम ऊंचाई वाली जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है

चंदन काॅसवा का कहना है कि ये ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण किया जा रहा है वो रोड से बहुत अधिक ऊंचाई पर किया जा रहा है। पहले से नाली की ऊंचाई ज्यादा है और ढक्कन ढकने के बाद रोड से एक फीट ऊपर हो जायेगी आने जाने वाले को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। *नगरवासी रितेश अग्रवाल* का कहना है कि कहीं पर नाली को ऊंचा कर दिया गया एवं कहीं जगह पर नाली को नीचे बना दी गई है जबकी नाली को एक लेवल से बनाना था। परन्तु पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारीयो का ध्यान इस और नहीं होने से बिल्कुल भी कोई अधिकारी रोड व नाली निर्माण कार्य की देखरेख नही कर रहा है जिसके कारण ठेकेदार मनमानी तरीके से ही अपना निर्माण कार्य कर रहा है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!