Homeअलीराजपुरजोबटजोबट - कालीखेतर से चंदन की लकड़िया काटकर चोरी कर ले जा...

जोबट – कालीखेतर से चंदन की लकड़िया काटकर चोरी कर ले जा रहे चोरो को पुलिस ने पकड़ा , लकड़िया और मोटरसाइकल भी जप्त ।

जोबट – दिनांक 22.08.23 को सूचनाकर्ता रजनीश शर्मा पिता नटवरलाल शर्मा निवासी कालीखेतर की चंदन के पेड की लकड़ी काटकर चोरी कर ले जाने की सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रदीप पटेल के निर्देशन व श्रीमान एसडीओपी होदय जोबट श्री नीरज नामदेव के मार्ग दर्शन मे त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु एक टम घटित की जिसमे टीम के प्रभारी थाना प्रभारी जोबट उनि मोहनसिह डावर, एवं सउति दीपक मालवीया, विक्रम लाखन, केसिह भूरिया, अजय यादव, प्रआर बलवंत, आरक्षक चेनसिंह, मनीष, लेखराम, उदयसिह द्वारा तत्काल रात्रि मे रजनीश शर्मा के खेत के आसपास के क्षेत्र को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घेराबंदी की किन्तु बदमाशो अंधेरे का लाभ लेकर जंगल मे छिप गये, तब थाना प्रभारी की सुझबुझ के साथ घटनास्थल के आसपाशं आने जाने वाले हर मार्ग पर पुरी रात नाकाबंदी किये, जो प्रातः 06.00 बजे कालीखेतर पानगोला जंग के रास्ते से एक मोटरसायकल पर दो व्यक्ति दिखे जिन्हे घेराबन्दी कर चंदन की लकडी परिवहन करते पकड़ा जिनकी मोटरसायकल क्रमांक MP 41 MU 3749 पर एक सफेद प्लास्टिक की बोरी मे चंदन की लकड़ी मिली उक्त व्यक्तियों के नाम पता पुछते अनाकानी करने लगे जो शक्ति से पुछते अपना नाम (1) मदन पिता भागीरथ लौधी उम्र 45 साल तथा (2) अनिल पिता मदन लौधी उम्र 21 साल निवासीगण ग्राम नेवरी थाना हाट पिपलिया जिला देवास के होना बताया जिन्हे पुलिस अभिरक्षा मे लेकर फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जोबट पर अपराध क्रमांक 415/2024 धारा 303 (2) BNS 2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया  , विवेचना के दौराला और भी चंदन की लकडी आरोपियान के मेमो कथन अनुसार चंदन की लकडी बरामद की गई है, जिसकी किगत 48000/- रुपये व एक मोटरसायकल किमती 38000 रुपये की जप्त की गई है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!