Homeझाबुआपेटलावदस्कूली बच्चो को ईको फ्रेंडली मिट्टी के गणेश बनाना सिखाया -7...

स्कूली बच्चो को ईको फ्रेंडली मिट्टी के गणेश बनाना सिखाया -7 हजार से अधिक बच्चो को दिया निःशुल्क प्रशिक्षण

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

—————————–

पेटलावद। लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल व संकल्प ग्रुप झाबुआ के संयक्त तत्ववधान में नगर के विभिन्न शासकीय व अशासकीय विद्यालय के लगभग 7 हजार बच्चो पर्यावरण संरक्षण के तहत मिट्टी के ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया।

नगर के शासकीय सीएम राइज विद्यालय, सफलता विद्या मंदिर, एमराल्ड जूनियर कालेज, आदर्श स्कूल, शारदा स्कूल, गुरुकुल एकेडमी में ईको फ्रेंडली गणेश मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। मुख्य रूप से प्रत्येक स्थान पर संकल्प ग्रुप प्रमुख भारती सोनी, लायंस क्लब के अध्यक्ष नीलेश भट्ट मौजूद रहे।

भारती दीदी सोनी ने बच्चो को मिट्टी की गणेश प्रतिमा अपने हाथों से बनाकर गणेशोत्सव पर घरों में स्थापित करने का संदेश दिया। साथ ही अपने आसपास के लोगों को शिविर में सीखे गुर को सिखाने की बात कही। संकल्प ग्रुप की ज्योति त्रिवेदी,देवकन्या सोनगरा विशेष रूप से मौजूद थी।इस दौरान अध्यक्ष निलेश भट्ट ने कहा हम सब का दायित्व है पर्यावरण का संरक्षण करें व पॉलीथिन का प्रयोग ना करें, ना करने दे।

लायंस सचिव गजेंद्र काग, कोषाध्यक्ष अनुराग गौड़, समिति के सदस्य विकास चौहान, आलोक चौहान, यश रामावत, हरिओम पाटीदार, दिलीप राठौड़,निलेश कुशवाह, मनोज जानी ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि आने वाले त्योहारों में हम सब ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा घरों में विराजित कर पूजा करें व पॉलीथिन के स्थान पर पर्यावरण हितैषी सामग्री का प्रयोग कर हमारे पर्यावरण को दूषित होने से बचाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!