Homeझाबुआबामनियायुवा महादेव मित्र मंडल के तत्वाधान में छठवीं विशाल कावड़ यात्रा का...

युवा महादेव मित्र मंडल के तत्वाधान में छठवीं विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन यात्रा का जगह-जगह होगा स्वागत।

सुनिल डामर बामनिया

युवा महादेव मित्र मंडल बामनिया में भोले के भक्त लगे भगवान शिव को मनाने में बोल बम के जयकारों के साथ 29 जुलाई सोमवार को क्षेत्र की पवित्र माही नदी भेरूगढ़ से गंगाजल भरकर राम मंदिर बामनिया पहुंचेंगे जहां पहुंचकर भगवान देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया जायेगा। जिसमे सभी कावड़ यात्रियों के लिए रास्ते में अल्पाहार की व्यवस्था नरेला में रखी गई है । यह कावड़ यात्रा 12 किलोमीटर की रहेगी जो एक दिवसीय है। कावड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरेगी जहा कोई फूल बरसा कर तो कोई फलाहार की व्यवस्था कर रहे हैं इस दौरान बामनिया से भेरूगढ़ माही नदी तक सुबह डेमो 6:30 बजे हे ।

कार्यकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कावड़ यात्रा की तैयारी पिछले 10 से 15 दिनों से चल रही। जिसमे सभी कावड़ियों को अपने साथ 2 लौटा और एक दंड साथ लाना होगा।

नगर के इन मुख्य मार्गो से निकलेगी कावड़ यात्रा,कावड़ यात्रियों का जगह-जगह होगा स्वागत।

कावड़ यात्रा नगर में सबसे पहले कावड़ यात्रा भेरूगढ़ (माही नदी) से प्रारंभ हो कर सेमलिया, नारेला होते हुए बामनिया नगर में प्रवेश करेगी जो नगर में रेलवे फाटक से रतलाम रोड,चौकीदार फलिया, नारेला रोड होते हुए पेटलावद रोड से होते हुए अमरगढ़ रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुंचेगी जहां देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रियों का स्वागत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!