Homeअलीराजपुरखबर लगने का असर कई बंगाली अंडर ग्राउंड हुवे । प्रशासन...

खबर लगने का असर कई बंगाली अंडर ग्राउंड हुवे । प्रशासन की निष्क्रियता से कई फर्जी बंगाली अपने बोरिया बिस्तर समेट कर भाग रहे है ।। स्थानीय स्तर पर लक्ष्मी के गुलाम स्वास्थय विभाग के अधिकारी क्यों कार्यवाही करने से दूरी बनाए हुवे है ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा , आजाद नगर भाभरा तहसील के अधिकतर गांव और कस्बों के अलावा आजाद नगर मुख्यालय में कई फर्जी बंगाली डॉक्टर के हॉस्पिटल और क्लिनिक दिन दहाड़े खुल्ले आम रोड पर चल रहे है जिन पर अब किसी प्रकार की कार्यवाही स्थानीय स्वास्थय विभाग और स्थानीय प्रशासन नही करता जिससे इनके हौसले बुलंद हो चुके है ।।और इनको संरक्षण देते कुछ कुर्ता छाप नेता जो इनकी अंधी कमाई पर अपने कुर्ते की राजनीति चमकाते घूमते है ।।जिस तरीके से मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश दिया है की अपने अपने जिले में यह सुनिश्चित करे की जिले में कोई भी झोलाछाप डॉक्टर और फर्जी क्लिनिक और हॉस्पिटल ना हो लेकिन अलीराजपुर जिले के हर गांव कस्बे में रोजाना कई हॉस्पिटल और क्लिनिक संचालित हो रहे है ।और जिस जगह भी हो रहे है वहा का स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन बिलकुल गांधारी की तरह आंखो पर पट्टी बांधकर चुप चाप सबकुछ जानते हुवे भी मौन बैठा है ।।और अगर प्रशासन स्तर पर कोई कार्यवाही के आदेश या निर्देश आते है तो सबसे पहले बंगालियों को सूचना प्राप्त हो जाती है जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है की स्थानीय राजनेता के अलावा स्थानीय प्रशासन इनका कितना हितेषी है ।कल जेसे ही वॉइस ऑफ झाबुआ में खबर प्रकाशित होते ही कुछ ग्रामों के फर्जी बंगाली डॉक्टर अंदर ग्राउंड हो गए है जिसकी सूचना विशेष सूत्रो से ज्ञात हुई है आगे यह देखना है की इन फर्जी डॉक्टर और उनके हॉस्पिटल और क्लिनिक का संचालन कब तक बेरोक टोक होता है और कब तक जिला प्रशासन मौन बैठे रहता है ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!