Homeअलीराजपुरभाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नियुक्ति पर सवाल, दोनों युवाओं ने जताई...

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नियुक्ति पर सवाल, दोनों युवाओं ने जताई असहमति।

दिलीपसिंह भूरिया आलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

आलीराजपुर। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा में आलीराजपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में प्रदीप गोजा तथा नानपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के रूप में सुजीत चौहान की नियुक्ति को लेकर मामला चर्चा में है। दोनों युवाओं द्वारा वीडियो जारी कर इस नियुक्ति पर अपनी असहमति जताने के बाद भाजपा संगठन की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दोनों युवाओं का कहना है कि उन्हें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में पद दिए जाने की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। उनसे न तो इस संबंध में कोई चर्चा की गई और न ही उनकी सहमति ली गई। उन्होंने वीडियो के माध्यम से स्पष्ट किया कि बिना सूचना और बिना अनुमति के उनके नाम संगठनात्मक पद के लिए घोषित कर दिए गए। युवाओं ने यह भी कहा कि वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और भाजपा के किसी संगठनात्मक पद पर रहने की उनकी इच्छा नहीं है। उनका कहना है कि यदि उनसे पहले इस संबंध में चर्चा की जाती तो वे अपनी बात रखते और परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेते, लेकिन उन्हें बिना बताए ही नियुक्ति कर दी गई।

मामला सामने आने के बाद राजनीतिक क्षेत्र में यह सवाल उठ रहा है कि किसी व्यक्ति को किसी राजनीतिक संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने से पहले उसकी सहमति और राजनीतिक संबद्धता की पुष्टि क्यों नहीं की गई। अब सवाल भाजपा संगठन से है कि प्रदीप गोजा और सुजीत चौहान के नाम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नियुक्ति में किस आधार पर शामिल किए गए? जब संबंधित युवा स्वयं नियुक्ति से अनभिज्ञता और असहमति जता रहे हैं, तो संगठन को पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। दोनों युवाओं के वीडियो सामने आने के बाद अब भाजपा संगठन की ओर से आने वाले स्पष्टीकरण और आगामी कार्रवाई पर सबकी नजर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!