सुनिल डामर बामनिया
मुंबई मंडल में भडूच रेल्वे स्टेशन के पास पटरियों पर जल भराव के चलते दिल्ली मुंबई अप लाइन कई घण्टों से बंद है।लगभग आधी रात से अप ट्रेक बंद है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अभी समय तय नही की ट्रेक कब चालू होगा,कई एक्सप्रेस गाड़ियां घण्टो से स्टेशनों पर खड़ी,पश्चिम एक्सप्रेस बामनिया रेल्वे स्टेशन पर खड़ी।
परेशान यात्रियों ने बामनिया रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर दिया व ट्रेन के आगे खडें हो गए।