सुनिल डामर बामनिया
आगामी लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए आदर्श आचरण सहिंता का पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सौरभ तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेटलावद प्रदीप वाल्टर व चौकी प्रभारी अशोक बघेल व बामनिया पुलिस टीम द्वारा अमरगढ रोड बामनिया में शादी समारोह में काफी तेज आवाज में पिकअप में रखा डीजे बज रहा था। डीजे संचालक राकेश पिता पप्पु वसुनिया निवसी खेरियापाडा से शादी में पिकअप वाहन क्रमांक MP39G1946 में रखे डीजे बजाने के संबंध में अनुमति पूछने पर नहीं होना बताया गया।वर्तमान में लोकसभ चुनाव चुनाव 2024 के द्वारा लगी आदर्श आचरण संहिता का पालन नहीं करते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला झाबुआ के आदेश से डीजे पूर्णत: से प्रतिबंधित होने के बावजूद भी संचालन करने से आरोपी राकेश पिता पप्पु वसुनिया निवासी खेरियापाडा व भंवर मुनिया तेजपुरा से एक पिकअप वाहन व डीजे सामग्री जप्त कर उपरोक्त आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 199/22.03.2024 धारा 7/15 EC Act का पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
सराहनीय कार्य – बिना अनुमति के डीजे संचालन करते हुए पकडने में थाना प्रभारी पेटलावद वाल्टर,चौकी प्रभारी बामनिया अशोक बघेल,आरक्षक 690 आशीष,सैनिक 217 तेरसिंह, सैनिक 02 संजय का सराहनीय कार्य रहा।