वॉइस ऑफ झाबुआ
झाबुआ – जिला पुलिस कप्तान पद्म विलोचन शुक्ल ने कर्तव्य में गंभीर लापरवाही बरतने और गैरजिम्मेवारी को देखते हुऐ कार्यवाहक सउनि विरेन्द्रसिंह चौहान को निलंबित कर दिया है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय, म.प्र. शासन, भोपाल का आज दिनांक 23.03.2024 को जिला झाबुआ का भ्रमण हुआ । माननीय मुख्यमंत्री महोदय के जिला भ्रमण के दौरान कार्यवाहक सउनि विरेन्द्रसिंह चौहान, चौकी प्रभारी नॉगांवा थाना थांदला द्वारा व्ही. आई.पी. ड्यूटी के दौरान कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही बरती गई।
अतः व्ही.आई.पी. जैसी अति. महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने के फलस्वरूप कार्यवाहक सउनि विरेन्द्रसिंह चौहान, चौकी प्रभारी नॉगांवा, थाना थांदला को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में कार्यवाहक सउनि. का मुख्यालय रक्षित केन्द्र, झाबुआ रहेगा एवं इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।