वॉइस ऑफ़ झाबुआ-
झाबुआ। 23 मार्च, को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान (जिला नोडल स्वीप) के मार्गदर्शन में कन्या उमावि खवासा में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्राओं द्वारा मानवीय आकृति और श्रृंखला बना कर मतदान के लिए संदेश दिया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य , समस्त शिक्षक , स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही ।