अक्षय चौहान,खवासा
बेटी भी बेटों से कम नही होती है अपने जज्बे से अपना ओर अपने परिवार का नाम रोशन करने मे कोई कसर नही छोड़ती है हम बात कर रहे हे झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गांव खवासा की जहां की पाटीदार समाज की बेटी टीना पिता महादेव पाटीदार ने केवल अपने परिवार का नही बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया । टीना पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 वीं कक्षा तक की शिक्षा अपने गांव के ही स्कूल में पूरी की। जिसके बाद आगे की पढ़ाई नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय महू में अपनी पढ़ाई पूरी की। जिसमे टीना ने 86.44 प्रतिशत अंक लाकर सफलता हासिल की l सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी बनने पर टीना को परिवार सहित मित्रो ने बधाईयां दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।