Homeझाबुआमुस्लिम वर्गों के पवित्र माह रमजान के अवसर पर ध्वनि विस्तारक यंत्र...

मुस्लिम वर्गों के पवित्र माह रमजान के अवसर पर ध्वनि विस्तारक यंत्र डेसीबल बढ़ाने की मांग मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की प्रदेश के समस्त मंत्री गणों विधायक गणों को भी परि पत्र जारी कर मांग की जाएगी

मुस्लिम वर्गों के पवित्र माह रमजान के अवसर पर ध्वनि विस्तारक यंत्र डेसीबल बढ़ाने की मांग मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की

प्रदेश के समस्त मंत्री गणों विधायक गणों को भी परि पत्र जारी कर मांग की जाएगी

झाबुआ :मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को परिपत्र जारी कर प्रदेश के मुस्लिम वर्गों की मंशा अनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्र डेसिबल एक माह तक बढ़ाने स्वीकृति की मांग की है

प्रवक्ता फिटवेल ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के गठन के पश्चात ही प्रथम बैठक में अध्यादेश जारी कर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संपूर्ण प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की मात्रा कम करने एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र का डेसीबल निर्धारित किया था जिसके आदेश पारित हुए थे शासन के आदेश का पालन करते हुए प्रदेश की सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर की संख्या कम कर निर्धारित डेसीबल के अनुसार मस्जिदों में अजान हो रही है मुख्यमंत्री को प्रेषित किए गए परिपत्र में उल्लेख किया है कि

  11 मार्च 2024 से मध्य प्रदेश में मुस्लिम वर्गो का पवित्र माह रमजान प्रारंभ हो रहा है जिसमें प्रदेश के समस्त मुस्लिम वर्ग रमजान के रोजे रखकर इबादत करेंगे वह देश में अमन शांति के लिए दुआ करेंगे मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर ध्वनि विस्तारक यंत्र के डेसीबल निर्धारित किए जाने के आदेश पारित किये गए थे जिसका पालन हर धार्मिक स्थल पर किया गया था

 रमजान का पवित्र महीना 30 दिवस का रहता है मध्य प्रदेश के मुस्लिम वर्गों की मंशा है कि 11 मार्च से 13 अप्रैल तक प्रातः 5:00 बजे मात्र 5 मिनट रोजा रखने के लिए सूचना हेतु एवं सायंकाल 6:10 पर रोजा खोलने के लिए मात्र पांच मिनट की छूट विशेष परिस्थिति में प्रदेश के समस्त मस्जिदों के ध्वनि विस्तारक यंत्र के डेसीबल बढ़ाने की नियमानुसार कार्यवाही की मांग की है प्रवक्ता फिटवेल ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के समस्त मंत्री गणों विधायक गणों को भी परिपत्र जारी किया जाएगा मध्य प्रदेश शासन मुस्लिम वर्गों के हितार्थ उक्त निर्णय लेकर प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को आदेश प्रदान करती है तो मध्य प्रदेश के समस्त मुस्लिम वर्ग प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्य शासन का आभारी रहेगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!