बालुसिंह बारिया
धार- असामाजिक तत्वों द्वारा आदिवासी समाज के देवता बाबदेव की प्रतिमा खंडित करने पर आदिवासी समाज द्वारा धार जिले के बाग थाना प्रभारी को जिला कलेक्टर के नाम से ज्ञापन दिया जिससे बताया कि 22.01.2024 की मध्य रात्री में आदिवासी समाज के देवता बाबादेव की प्रतिमा को खंडित करने का घनघोर कृत्य किया गया। एवं भारतीय संविधान में आदिवासी समाज को दिये अधिकार पांचवी, छटी अनुसूची के साथ-साथ अनुच्छेदों का पालन ना करते हुये, अनुसूची क्षेत्र के आदिवास समाज के साथ-साथ भारतीय संविधान के खिलाफ यह कार्य किया गया।

उक्त कृत्य को कार्य करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ राजद्रोह के साथ दंडित किया जायें। जिससे भविष्य में आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस ना पहुचें। व आदिवासी समाज इस भारत देश में पारंपरिक रीतिरिवाज व परंपरा का संरक्षण कर सकें।

जिस दौरान शेकसिंह, मुकेश, प्रकाश ,समृत ,दिनेश,दिपक ,लोकेश, कमल पांचाल,संजय,भारतसिंह भुरिया (पटेल)
योगेश , आदि समाज उपस्थित थे।